राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : दूरदर्शन ने बिना ब्रेक के किया प्रसारण (लीड-1)
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के भव्य समापन समारोह का दूरदर्शन ने बिना किसी ब्रेक का प्रसारण किया। इससे दर्शकों ने समापन समारोह का शानदार लुफ्त उठाया।
उद्घाटन समारोह के प्रसारण के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल पर विज्ञापन दिखाए जाने को लेकर उठे विरोध के स्वरों के बाद दूरदर्शन ने गुरुवार को विज्ञापन नहीं दिखाने का फैसला किया था।
दूरदर्शन की महानिदेशक अरुणा शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "सरकार ने हमसे समापन समारोह के दौरान विज्ञापन न दिखाने के लिए कहा है।"
उन्होंने बताया कि समापन समारोह का प्रसारण शाम 4.30 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न देशों को मिले पदकों और 10 दिवसीय खेलों की मुख्य झलकियां दिखाई जाएंगी।
इसके बाद शाम छह बजे से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समारोह से पहले आयोजित कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ। औपचारिक समापन समारोह शाम सात बजे शुरू हुआ।
प्रसारण शुरू होने से पहले उन्होंने कहा कि शाम 4.30 बजे से सात बजे के बीच विज्ञापन दिखाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications