राष्ट्रमंडल खेल : कांग्रेस ने कहा, भ्रष्टाचार की जांच कराएगी सरकार
भ्रष्टाचार के आरोपों और तीन से 14 अक्टूबर तक चले खेलों के आयोजन की तैयारी में विलम्ब से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "निश्चित रूप से इस आयोजन में जनता का पैसा खर्च हुआ है। स्वाभाविक रूप से इसका अंकेक्षण होगा, जैसा कि सरकारी धन के खर्च का हिसाब किया जाता है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकारी निकाय इसकी अनुमति देंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को 'क्लीन चिट' देगा, तिवारी ने कहा कि उन्हें 'क्लीन या अनक्लीन चिट' देने का काम पार्टी का नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications