लेह पीड़ितों की मदद में नाटक का होगा मंचन
रंगमंच का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर तक गुड़गांव के एपीकसेंटर और राजधानी के कमानी सभागार में होना है। इसकी शुरुआत गैर सरकारी संगठन 'हेल्पेज इंडिया', 'साक्षी कथायात्रा' और 'लक्ष्य फाउंडेशन' मिलकर कर रहे हैं।
इस दौरान नाटक 45"35"55" और 'महिमा जंक्शन' का मंचन किया जाएगा। इनके लेखक और निर्देशक क्रमश: स्मिता भारती और सोहैला कपूर हैं।
इसके अलावा अशोक लाल के लिखे और अरविंद गौर द्वारा निर्देशित नाटक 'एक मामूली आदमी' का भी मंचन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications