महिला रोबोट गाकर करेगी मनोरजंन
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक महिला रोबोट कृत्रिम रूप से तैयार आवाज की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 'गा' सकती है। यह मनुष्य की तरह सांस भी ले सकती है। साथ ही यह गतिशील होने के साथ ही गायकों के भावों की नकल भी कर सकती है।
जापान के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलाजी' की मासाताका गोटो ने बताया, "यह रोबोट प्राथमिक रूप से दो तकनीक पर आधारित है। पिछले साल हमने एक दूसरे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बार इसे तैयार करने में हमने अपनी तकनीक 'वोकललिसनर' का इस्तेमाल किया है।"
उन्होंने बताया कि यह तकनीक आवाज को कंप्यूटर पर संश्लेषित कर लेती है। जबकि, रोबोट के चेहरों के भावों के लिए 'वोकावाचर' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक भावों को स्वाभाविक रूप से उत्पन्न करती है।
शोधकर्ताओं ने इस रोबोट को तैयार करने के लिए एक गायिका को एक नमूने के तौर पर इस्तेमाल किया और गाते समय उसके प्रत्येक हाव-भाव की रिकार्डिग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications