आर-पॉवर के साथ आरएनआरएल के विलय को अदालत की मंजूरी
दोनों कम्पनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि उच्च न्यायालय ने रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड और रिलायंस पॉवर तथा समूह की अन्य कंपनियों व उनके संबंधित शेयरधारकों तथा ऋणदाताओं के बीच व्यवस्थागत समग्र योजना को मंजूरी दे दी।
दोनों कम्पनियों के शेयरधारकों ने चार सितम्बर को अपनी-अपनी बैठकों में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
दोनों कम्पनियों ने शेयरों के आदान-प्रदान के लिए रिलायंस पॉवर के प्रति शेयर 10 रुपये अंकित मूल्य वाले एक इक्वि टी शेयर के मुकाबले आरएनआरएल प्रति शेयर पांच रुपये अंकित मूल्य वाले चार इक्वि टी शेयरों का अनुपात तय किया है।
आरएनआरएल के शेयरधारकों को शेयरों के आवंटन के बाद रिलायंस पॉवर के शेयरधारकों का आधार वर्तमान के 35 लाख से बढ़ कर 60 लाख हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications