कुशीनगर झगड़े में गोली चली, 2 दर्जन घायल
पुलिस के मुताबिक कुशीनगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में जंगली पट्टी ग्रामसभा के प्रधान प्रत्याशी गुटाई प्रसाद व मुस्माती उमा देवी के दो गुटों के बीच शुक्रवार को अपराह्न् तीन बजे जमकर पत्थरबाजी और गोली बारी हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को काफी चोटें आई हैं। घायल व्यक्तियों का उपचार स्थानीय सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सेवरही थानाध्यक्ष रामचंद्र भारती ने बताया कि घटना स्थल के पास गन्ना के खेत से एक कट्टा, बंदूक, दो राइफल व कारतूस बरामद हुआ है। उमा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications