भारत व जर्मनी के बीच संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर होगी चर्चा
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा, जर्मनी के विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल्ले के साथ सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार, आतंक निरोधी सहयोग बढ़ाने तथा आर्थिक एवं रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने सहित कई सारे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
वेस्टरवेल्ले रविवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह के प्रारंभ में भारत और जर्मनी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था। इस निर्वाचन से अभिभूत भारत और जर्मनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में अपने ओहदे का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications