छात्रा की मौत मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
लखनऊ के कैंट थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य फादर इलियास रॉड्ररिक्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा (आईपीसी) 304-ए के तहत देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया।
ज्ञात हो कि कैंट इलाके स्थित सेंट पॉल स्कूल में कक्षा सात की छात्रा अरुं धती वैश्य की गुरुवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि छह अक्टूबर को स्कूल में अरुं धती को तेज बुखार आया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन प्रधानाचार्य फादर इलियास रॉड्ररिक्स ने न तो उसे घर भेजा और न ही उन्हें सूचित किया। छुट्टी होने तक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।
इससे पहले परिजनों ने गुरुवार को ही प्रधानाचार्य के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पहले तो अरुं धती के परिजनों के आरोपों को आधारहीन बताया, लेकिन बाद में जांच के बाद मामला दर्ज किया।
मामले की जांच कर रहे कैंट थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने शुक्रवार सुबह आईएएनएस से कहा कि जांच में पाया गया कि छात्रा कि तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी। छह अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के शुरुआती दौर में परिजनों ने उसे किसी अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय घर में ही इलाज करावाया, जिस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
शाम को कुमार अपने पहले के बयान से पलट गए और आईएएनएस से कहा कि जांच जारी है.. प्रधानाचार्य दोषी हैं या नहीं, फिलहाल यह साबित नहीं हो पाया है। उन्होंने इस मामले पर आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications