मुम्बई में सीबीआई के नए क्षेत्रीय भवन की आधारशिला रखी जाएगी
बीकेसी के 1,500 वर्ग मीटर के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण करेंगे।
वर्तमान समय में सीबीआई अपनी छह यूनिटों के साथ मुम्बई और नवी मुम्बई में किराए के भवनों से अपने कार्यो को संचालित कर रही है। सीबीआई की शाखाओं में भ्रष्टाचार निरोधी, विशेष अपराध, आर्थिक अपराध, बैंकिंग सुरक्षा, जालसाजी इकाई, विशेष कार्य बल और विशेष इकाई शामिल हैं।
राज्य सरकार ने सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराया है। इस परिसर में सीबीआई के सभी शाखाएं एक साथ स्थापित हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications