राष्ट्रमंडल खेल : पदक विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री (लीड-1)
अधिकारी ने कहा कि मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
इस दौरान खेल मंत्री एम.एस.गिल खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे।
ज्ञात हो कि भारत ने 101 पदक जीत कर खेलों की पदक तालिका में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। पदकों में 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि इस समारोह में खेलों की आयोजन समिति (ओसी) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और समिति के अन्य सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया था।
इसके पहले हालांकि एक अधिकारी ने कहा था, "खिलाड़ियों के साथ खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाडी, खेल मंत्री एम.एस. गिल और दूसरे खेल पदाधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है।"
गौरतलब है कि गुरुवार की रात शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलों के इस महा आयोजन का समापन हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications