मुकेश अंबानी का घर दुनिया में सबसे महंगा
प्रतिष्ठित पत्रिका 'फोर्ब्स' के मुताबिक अंबानी परिवार की इस माह अपने नए घर 'अंतिला' में प्रवेश करने की योजना है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने फोर्ब्स के हवाले से कहा है कि इस घर की कीमत 63 करोड़ पाउंड यानी करीब एक अरब डॉलर है। यह दुनिया का सबसे महंगा घर है। इससे पहले वर्ष 2009 में पत्रिका की सूची में सबसे महंगा घर कैन्डी स्पेलिंग्स का बेवरली हिल्स स्थित मकान सबसे महंगा था जिसकी कीमत 15 करोड़ डॉलर थी।
पत्रिका ने कहा, "एक अरब डॉलर का अंतिला दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद महंगे घरों के मुकाबले सबसे महंगा घर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications