नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ने से इंफोसिस ने रिकार्ड भर्तियां कीं
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इस कम्पनी ने दूसरी तिमाही में 14,264 नए कर्मचारियों की भर्ती की लेकिन इसी तिमाही में 6,618 कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी जिससे अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या 7,746 रह गई।
नौकरी छोड़ने वालों की दर इस तिमाही में 17.1 प्रतिशत रही है जो कि पिछली तिमाही में 15.8 प्रतिशत और पिछले साल की इसी तिमाही में 10.9 प्रतिशत थी।
इंफोसिस के निदेशक मंडल के सदस्य और मानव संसाधन, शिक्षा एवं शोध विभाग के प्रमुख टी. वी. मोहनदास पई ने हालांकि दावा किया कि पहली तिमाही में इंफोसिस के कर्मचारियो की संख्या बढ़ी थी इस दौरान 8,859 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी जबकि 7,833 कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी थी।
पई ने कहा, "हमने इस (दूसरी) तिमाही में रिकार्ड भर्तियां की हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications