दिल्ली में रात में जगमगाएंगे स्मारक
संस्कृति सचिव जवाहर सिरकर ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली के 17 स्मारकों में 24 घ्ांटे रोशनी रहने से एक नई शुरुआत होगी।" सिरकर ने कहा कि यह विचार धरोहरों के संरक्षण को लेकर आया है।
उन्होंने कहा, "स्मारकों की सुरक्षा के मद्देनजर और सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने की जरूरत है। साथ ही रात में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना होगा। रोशनी में नहाए हुए स्मारकों को रात में आम जनता के लिए खोलने से पहले मंत्रालय कई मसलों पर विचार कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "स्मारकों को रात में खोलने पर भी मौजूदा कर्मचारी पर्याप्त होंगे। मानव संसाधनों से स्माराकों का संरक्षण नहीं किया जा सकता है। एक व्यक्ति की जगह कई लोगों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए योजना और प्रशिक्षण चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications