दोहरे अंकों की विकास दर आईटी क्षेत्र का टर्निग प्वाइंट : इंफोसिस
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल कृष्णन ने पत्रकारों से कहा, "कई तिमाहियों के बाद एक बार फिर दोहरे अंकों में विकास दर प्राप्त करना एक टर्निंग प्वाइंट है क्योंकि आर्थिक मंदी के दौर में ज्यादातर लोगों का मानना था कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग अब वापस तेजी से विकास नहीं कर पाएगा।"
उन्होंने कहा कि कई भारतीय सॉफ्टवेयर कम्पनियां अब वैश्विक हो गई हैं। यह विस्तृत सेवाएं और परामर्श एवं व्यापारिक योजनाओं में सहयोग प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "पिछले एक दशक में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों ने अपना वैश्विक विस्तार किया है और कुशल कर्मचारियों और संसाधनों का निर्माण किया है जो कि भारत के लिए राजस्व और हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार निर्मित कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications