ब्रिटेन का वाई-फाई नेटवर्क 5 सेकेंड में हो सकता है हैक
इसका खुलासा कार्ड सुरक्षा और बीमा करने वाली कंपनी (सीपीपी) ने किया है। सीपीपी ने अपने अध्ययन में बताया है कि वाई-फाई हैकिंग के तहत अपराधी परिवारों की गतिविधियों की जासूसी करने के साथ ही उनकी पहचान चुरा सकते हैं। इसके अलावा अपराधी लोगों के बैंक खातों के ब्योरों का पता लगाकर उनके खाते में भी सेंध लगा सकते हैं।
इस वाई-फाई के माध्यम से साइबर अपराधी बिना पकड़ में आए अवैध अश्लील सामग्री बनाने के साथ ही चोरी के संगीत और फिल्मों को अपलोड और डाउनलोड कर सकते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक आसानी से उपलब्ध सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से छह शहरों में किए गए परीक्षण 'एथिकल हैकिंग' में पाया गया है कि वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े करीब 40,000 घरों पर खतरा है।
इनमें से सबसे ज्यादा खतरा उन घरों पर है, जहां वाई-फाई नेटवर्क की सुविधा कॉफी की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों ने दी है। सीपीपी द्वारा कराए गए अध्ययन में लोगों को दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया गया है।
अध्ययन में पता चला है कि वाई-फाई नेटवर्क का निजी तौर पर इस्तेमाल करने वाले करीब एक तिहाई लोग सुरक्षा के लिए पासवर्ड नहीं रखते।
सीपीपी के जालसाजी विशेषज्ञ माइकेल लिंच ने बताया, "हम वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे जो भी जानकारी सार्वजनिक नेटवर्क के जरिए देते हैं, उन्हें अपराधी आसानी से देख सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications