दिल्ली की तरह खेलों का सफल आयोजन करना चुनौती : स्कॉटलैंड

मनीष चांद

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों से प्रभावित स्काटलैंड का कहना है कि ग्लासगो में वर्ष 2014 में दिल्ली की तरह खेलों का सफल आयोजन करना प्रमुख चुनौती होगी।

स्कॉटलैंड के प्रांतीय सरकार के प्रमुख और मंत्री एलेक्स सेलमंड ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराना किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होती है। दिल्ली ने राष्ट्रमंडल खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। इसका अनुकरण करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।"

आगमी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाले स्कॉटलैंड को दिल्ली की तरफ से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रमंडल का ध्वज सौंपा गया। सेलमंड ने कहा, "भारत विश्व में एक बड़ी शक्ति ही नहीं बल्कि खेलों में भी एक बड़ी महाशक्ति है। स्काटलैंड भी दिल्ली के अनुसार ही उद्घाटन समारोह को रंगारंग और शानदार बनाने की कोशिश करेगा।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्काटलैंड ने 26 पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिन में नौ स्वर्ण पदक शामिल हैं। खेलगांव में खिलाड़ियों का अनुभव काफी शानदार रहा है।

भारत के अपने पहले दौरे पर सेलमंड सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान वह भारत और स्काटलैंड के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मंत्रियों, उद्योगपतियों और शिक्षाविदें से मुलाकात की।

सेलमंड ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उद्योग, शिक्षा अंौर ऊर्जा के क्षेत्र में समझौतों को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा, "भारत और स्काटलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों में अधिक आगे तक जा सकते हैं। भारतीय कंपनियों ने स्कॉटलैंड में 10 करोड़ पाउंड निवेश कर करीब 3,200 नौकरियों पैदा की हैं। हम अगले पांच वर्षो में इस समझौते को और आगे ले जाना चाहते हैं।"

स्कॉटलैंड और भारत ने मंगलवार को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि स्कॉटलैंड के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों में लगभग 4,000 भारतीय छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+