मप्र में 4 शिक्षकों सहित 5 अगवा

श्योपुर (मध्य प्रदेश), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले से गुरुवार को अगवा किए गए चार शिक्षकों सहित पांच लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे देवा बंजारा गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 200 किलोमीटर दूर आगर थाना क्षेत्र के नयागांव की माध्यमिक पाठशाला में गुरुवार को कुछ हथियार बंद लोग आ धमके। वे चार शिक्षकों राम सुमेर शाक्य, प्रदीप शर्मा, अवधेश शर्मा , जीतू कुशवाहा और मुकेश कुशवाहा को उठा ले गए।

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने जब इस वारदात को अंजाम दिया तब उन्होंने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था। सभी अपहरणकर्ता हथियार से लैस थे। अपहरण के बाद से गांव में दहशत है और पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार झा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस बीहड़ों में तलाशी अभियान चला रही है। अपहरणकर्ताओं ने अब तक फिरौती की कोई मांग नहीं की है। पुलिस को आशंका है कि इस अपहरण कांड में देवा बंजारा गिरोह का हाथ हो सकता है क्योंकि इस इलाके में यही गिरोह सक्रिय है। पुलिस महानिरीक्षक झा पूरे दल बल के साथ श्योपुर में डेरा डाले हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+