राष्ट्रमंडल खेल: पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली में संपन्न 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने भारतीय खिलाड़ियों से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री अपने सरकारी निवास पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से शाम पांच बजे मुलाकात करेंगे।"
अधिकारी ने कहा, "खिलाड़ियों के साथ खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाडी, खेल मंत्री एम.एस. गिल और दूसरे खेल पदाधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है।"
गौरतलब है कि तीन से 14 अक्टूब के बीच हुए इन खेलों में भारत 101 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। भारत के खाते में 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications