तालिबान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पाकिस्तान: अमेरिका

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान पर इस बात के लिए निरंतर दबाव बनाए हुए है कि अलकायदा से जुड़े तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाए।

उत्तर अटलांटिंक संधि संगठन (नाटो) की एक बैठक में हिस्सा लेने ब्रसेल्स पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को कहा, "हम आगे भी पाकिस्तान पर इसके लिए दबाव बनाते रहेंगे। हमारा मानना है कि इस खतरे को खत्म करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।"

समाचार चैनल 'एबीसी' को दिए साक्षात्कार में हिलेरी ने कहा, "तालिबानी आतंकवाद सिर्फ अफगानिस्तान या अमेरिकी हितों का शत्रु नहीं है बल्कि इससे पाकिस्तानी सरकार और उससे जुड़ी तमाम संस्थाओं को खतरा है। मैंने यह बात पाकिस्तान में सार्वजनिक तौर पर कही थी और निजी तौर पर कई बार कह चुकी हूं।"

उन्होंने कहा, "इस खतरे से निपटने के लिए अमेरिका पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार और वहां के सैन्य नेतृत्व के साथ मिलकर काम करता रहा है। मेरा मानना है कि इस खतरे का दोनों देश सामना कर रहे हैं।"

उधर, अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने भी कहा कि पाकिस्तान अपने वादे के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे क्योंकि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए यह निर्णायक है। उन्होंने कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान अलकायदा के लिए सुरक्षित स्थान बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+