कश्मीर में मरने वालों की संख्या 110 हुई
सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से घायल व्यक्ति को सात अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेर-ए-कश्मीर सौरा चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) के एक चिकित्सक ने बताया, "गुलाम नबी मीर की चोट के कारण शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। उसे सात अक्टूबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।"
मीर के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि दक्षिण कश्मीर के पाम्पोर कस्बे के कदालबल इलाके में सात अक्टूबर को सुरक्षाबलों द्वारा पीटे जाने की वजह से ही उसकी मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में नौ अक्टूबर को धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
उधर, अलगाववादियों के शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर के पुराना शहर और उत्तरी तथा दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, "पाम्पोर, बारामूला, पट्टन, दीलिना, पलहालन, सोपोर, दांगीवाचा, कुपवाड़ा, करालपोरा, त्रहगाम, हंदवाडा, चोतीपोरा और कुलगाम कस्बों में कर्फ्यू लगाया गया है।"
श्रीनगर शहर के उपरी इलाकों में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है लेकिन अलगाववादियों के बंद के ऐलान को देखते हुए दुकानें, शैक्षणिक प्रतिष्ठान और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications