न्यूयार्क पुलिस ने किया सुरक्षा अभ्यास
सममाचार चैनल एबीसी न्यूज के मुताबिक वाल स्ट्रीट और ग्राउंड जीरो के निकट गुरुवार को पुलिस द्वारा सुरक्षा अभ्यास किया गया। यूरोपीय अधिकारियों ने इस बात की आशंका जताई है कि आतंकवादी मुम्बई हमले की तरह पश्चिमी देशों के किसी वित्तीय शहर बना सकते हैं।
न्यूयार्क में सुरक्षा अभ्यास के दौरान एक अधिकारी ने कहा, "हमें कुछ सूचनाएं मिली हैं कि कुछ वित्तीय इमारतों को निशाना बनाया जा सकता है। इस सूचना के बाद ही सैनिकों को एम4 राइफल्स और एम14 राइफल्स से लैस सड़कों पर काफी सतर्कता बरत रहे हैं।"
तैयारियों के संदर्भ में न्यूयार्क के पुलिस आयुक्त रे केली ने कहा, "हम प्रणाली को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हम हर उस चीज के बारे में सोच रहे हैं जिसकी कल्पना नहंी की जा सकती।"
उल्लेखनीय है कि खुफिया अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को अलर्ट जारी किया था कि मुंबई आतंकी हमले की तरह ही यूरोप में के प्रमुख शहरों को निशाना बनाए जाने की आंशका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications