इन्फोसिस देगी 200 फीसदी का अंतरिम लाभांश
बेंगलुरू, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी 'इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' ने शुक्रवार को 200 फीसदी के अंतरिम लाभांश के साथ प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये देने का ऐलान किया।
कम्पनी की ओर से कहा गया है कि 22 अक्टूबर तक सभी शेयरधारकों को लाभांश दे दिया जाएगा। कम्पनी को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 1,737 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications