हवाला के 10 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार
इंदौर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने हवाला के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह रकम इंदौर से गुजरात ले जाई जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सिख मुहल्ले में स्थित पाठक मेंशन इलाके में हवाला कारोबार की खबर मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर गुजरात के महासाणा निवास पंकज कुमार को 10 लाख से अधिक रुपये के साथ पकड़ लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने बताया हवाला की यह रकम गुजरात ले जाई जा रही थी। पंकज महसाणा की एक कंपनी के लिए काम करता है जिसकी देश में 11 शाखाएं है। यहां भी इस कपनी के 10 से ज्यादा कर्मचारी काम करते थे मगर पुलिस की बढ़ी सख्ती के चलते सभी को वापस गुजरात बुला लिया गया है।
गौरतलब है कि इंदौर पुलिस ने नौ अक्टूबर की रात को जेल रोड इलाके में हवाला की 94 लाख रुपये की रकम के साथ तीन युवकों को गिरतार किया था जो अभी जेल में हैं। यह सभी आरोपी गुजरात के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications