दूसरी तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 13.2 फीसदी बढ़ा
बेंगलुरू, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी 'इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' का शुद्ध लाभ चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 1,737 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.2 फीसदी अधिक है।
कम्पनी की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि दूसरी तिमाही में कुल राजस्व 6,947 करोड़ रुपये रहा। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक तंत्र (आईएफआरएस) के तहत इन्फोसिस की आय भी 18 फीसदी बढ़ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications