खदान से निकले 3 कामगारों को अस्पताल से छुट्टी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्लोरेंसियो एवालोस, जुआन इलेनेस और बोलीवियाई नागरिक कार्लोस मामानी को केवल 24 घंटे के भीतर ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चिली की खदान से सफलतापूर्वक निकाले गए सभी 33 कामगारों को कोपियापो के अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल में उन्हें एहतियात के तौर पर रखा गया है जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंन 69 दिन जमीन के भीतर बिताए हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'ला टेरसेरा' की वेबसाइट के मुताबिक इन कामगारों में से तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों को उम्मीद है कि सभी लोगों को शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications