तालिबान से बातचीत में मदद को तैयार है नाटो
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार को नाटो के महासचिव एंडर्स फॉग रासमुसेन ने कहा कि तालिबान के साथ किसी भी तरह की सुलह की कोशिश अफगानिस्तानी सरकार के नेतृत्व में ही होगी। वह नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
रासमुसेन ने कहा, "हमारी राय स्पष्ट है। अगर हम इस संभावित बातचीत में कोई मदद कर सकते हैं तो फिर क्यों नहीं करेंगे? मैं इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता। हमें सहयोग का आग्रह मिलता है तो हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।"
नाटो महासचिव ने कहा कि उन्हीं आतंकवादियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत की पेशकश मानी जाएगी जो हिंसा का रास्ता त्याग देंगे और अफगानिस्तान के संविधान और मानवाधिकार के प्रति अपना आदर व्यक्त करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications