शारजाह में 'अंतर्राष्ट्रीय ऑटो एक्सपो' की शुरुआत
शारजाह, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारजाह में पांच दिनों तक चलने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल एक्सपो' की शुरुआत गुरुवार को हो गई। इस एक्सपो में दुनिया भर के कार निर्माता अपनी कारों के नवीनतम मॉडल पेश करेंगे।
समाचार एजेंसी 'वैम' के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल एक्सपो का यह आठवां संस्करण है और यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। मध्य पूर्व के बहुत सारे लोग यहां पहुंचते हैं।
एक्सपो के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड मित्सुबीसी एएसएक्स और इनफिनीटी एम लक्जरी सेडान को यूएई के बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा शारजाह क्लासिक कार म्युजियम के वाहनों को इस समारोह में दिखाया जाएगा।
इस एक्सपो की शुरुआत शारजाह के राजकुमार सुल्तान बिन मोहम्मद बिन सुल्तान अल कसीमी ने की । इसका आयोजन मिडिल ईस्ट मोटर ट्यूनिंग शो (एमईएमटीएस) के साथ मिलकर किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications