बिहार चुनाव में तैनात होंगे टीएसआर के जवान
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुरोध पर टीएसआर की छह कम्पनियों को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तैनात किया गया था।
त्रिपुरा पुलिस के महानिदेशक के. अलीम अली ने आईएएनएस को बताया, "टीएसआर जवानों की दक्षता और प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा सरकार से इन्हें बिहार भेजने का अनुरोध किया है।"
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से टीएसआर की छह कम्पनियां 19 अक्टूबर को पटना पहुंच जाएंगी। इन कम्पनियों को उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बिहार के तीन जिलों में तैनात किया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "इन बलों के जवान बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में एक महीने से अधिक समय तक रहेंगे।"
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में मतदान होना है। राज्य में चुनाव 20 नवम्बर को समाप्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications