भारतीयों की साख की जीत हुई : आस्ट्रेलियाई मीडिया
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के समाप्त होने के बाद सामाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने शुक्रवार को कहा कि भारतीयों ने शानदार मेजबानी की है।
मीडिया ने हालांकि सुरेश कलमाडी की अध्यक्षता वाली आयोजन समिति को गोलमाल करने वाला व्यक्ति करार दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, "शानदार समापन समारोह ने सभी खामियों को भुला दिया है। उद्घाटन समारोह में लाखों डॉलर का गुब्बारा आकर्षण का केंद्र रहा।"
समाचार पत्र ने कहा, "खेलों का आयोजन सुनहरा रहा। भारत और दुनिया के अन्य देशों ने भी इसका आनंद उठाया।"
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र ने कहा, "खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बजाय आवारा कुत्ते, बंदर, कोबरा और बाजों ने मीडिया का ध्यान आकर्षण किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications