'2030 तक पृथ्वी के दोगुना संसाधनों की जरूरत होगी'
वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड, जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन और ग्लोबल फुटप्रिंट नेटवर्क (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की अद्र्ववार्षिक रिपोर्ट लिविंग प्लानेट में यह निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वन्यजीवन पर भारी दबाव के कारण ऊष्ण कटिबंधीय देशों में पिछले तीन दशक में कई प्रजातियों के जानवरों की संख्या 60 प्रतिशत कम हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटेनवासी अपनी धरती की क्षमताओं से अधिक संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि लोग जिस तरह की जीवनशैली जी रहे है उससे इंसानों को अस्तित्व बचाने के लिए 2.75 पृथ्वियों की जरूरत पड़ेगी।
इस अध्ययन में वन्यजीवों की 2,500 प्रजातियों और विश्वभर में भूमि एवं जल उपयोग में हुए बदलावों का अध्ययन किया है।
इस अध्ययन में संयुक्त अरब अमीरात, कतर, डेनमार्क, बेल्जियम और अमेरिका को सबसे ज्यादा खपत करने वाले पांच देशों में शामिल किया है। आयरलैंड का इस सूची में 10 वां और ब्रिटेन का 31 वां स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications