दिग्विजय सिंह आईएसआई के एजेंट : भाजपा
भाजपा की प्रदेश इकाई के मंत्री रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय वास्तव में आईएसआई का एजेंडा पूरा करने में लगे हैं। वे 10 वर्ष तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उसी दौरान मध्य प्रदेश में स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) ने यहां जड़ जमा ली। मालवा क्षेत्र तो सिमी का 'चारागाह' बन चुका है।
शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा उन लोगों का साथ दिया है, जिन्होंने देश में अशांति व अलगाव फैलाने की कोशिश की है। चाहे बाटला हाउस का मसला हो या अफजल गुरु को फांसी की सजा देने के विरोध का प्रकरण हो। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी के लिए संघ किरकिरी बन गया है। उन्हें संघ इतना ही खटक रहा है तो वे संघ पर प्रतिबंध ही लगवा दें। वे सत्ता में हैं, इस कारण उनके लिए यह कोई भारी बात नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications