स्वतंत्रता नहीं, स्वायत्तता चाहते हैं : दलाई लामा
यहां तिब्बत के केंद्रीय प्रशासन की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक दलाई लामा ने गुरुवार को अमेरिका में कहा, "सामान्य रूप से सभी यह जानते हैं कि मैं स्वतंत्रता नहीं चाहता (जिसके लिए कई तिब्बती उनकी आलोचना भी करते हैं) लेकिन चीनी सरकार मुझ पर लगातार विघटनकारी होने का आरोप लगा रही है।"
कैलीफोर्निया में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के चीनी छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "तिब्बत की परेशानी को लोगों ने ही खड़ा किया है और इसलिए तर्क के आधार पर वे इसे सुलझा भी सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में जब ल्हासा में अचानक ही चीनी शासन के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन होने लगे थे और यह विरोध पश्चिमी चीन के अन्य इलाकों में भी पहुंच रहे थे, तब से ज्यादा से ज्यादा चीनियों ने तिब्बत मुद्दे पर ध्यान देना शुरू किया है।
दलाई लामा ने बताया कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए 2002 में एक बार फिर चीनी नेताओं से सम्पर्क स्थापित किया गया लेकिन इस दिशा में कोई ईमानदार प्रगति नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications