लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 373 अंक गिरा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 1.82 प्रतिशत गिरकर 20,125.05 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,578.45 अंक का उच्च और 20,090.18 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.86 प्रतिशत गिरकर 6,062.65 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,200.60 अंक का उच्च और 6,050.35 अंक का निचला स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.84 अंक गिरकर 8,311.66 और स्मॉलकैप सूचकांक 78.83 अंक गिरकर 10,609.61 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (-3.25 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-3.01 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (-2.00 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, धातु, तेल एवं गैस, एफएमसीजी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं और हेल्थकेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में शामिल एनटीपीसी (0.35 प्रतिशत) के शेयर में केवल बढ़त देखी गई बाकी सभी 29 कम्पनियों में गिरावट दर्ज की गई। विप्रो (-3.58 प्रतिशत), टीसीएस (-3.52 प्रतिशत), इंफोसिस (-3.39 प्रतिशत), हीरो होंडा (-3.19 प्रतिशत), भारती एयरटेल (-3.10 प्रतिशत) और एसबीआई (-3.00 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। मारुति सुजुकी, रिलायंस कम्युनिकेशन, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एसीसी दो प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 976 कम्पनियों के शेयर बढ़त के साथ और 2,023 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications