राष्ट्रमंडल खेल : 90 प्रतिशत घरों में देखा गया समापन समारोह
समापन समारोह के दूसरे दिन दूरदर्शन की महानिदेशक अरुणा शर्मा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुभारम्भ समारोह की तुलना में समापन समारोह को टेलीविजन पर ज्यादा लोगों ने देखा।
उन्होंने बताया कि करीब 67 प्रतिशत मतलब 8.7 करोड़ घरों में टेलीविजन पर तीन अक्टूबर का शुभारम्भ समारोह देखा गया था जबकि 11.7 करोड़ घरों में समापन समारोह देखा गया।
शर्मा ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद दूरदर्शन ने समापन समारोह के प्रसारण के दौरान विज्ञापन प्रसारित करने की अपनी शुरुआती योजना में परिवर्तन कर लिया था।
गौरतलब है कि शुभारम्भ समारोह के प्रसारण के दौरान दूरदर्शन पर विज्ञापन दिखाए जाने की आलोचना हुई थी। वैसे यह राजस्व कमाने का एक अच्छा तरीका था।
समापन समारोह शाम सात बजे शुरू हुआ था लेकिन दूरदर्शन ने शाम 4.30 बजे से ही खेलगांव से प्रसारण शुरू कर दिया था।
शर्मा ने बताया कि अंतिम समय में हुए इस फेर-बदल के बारे में विज्ञापन दाताओं को सूचना दे दी गई थी।
वैसे दूरदर्शन ने समापन समारोह के लिए विज्ञापन दरें बढ़ा दी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications