सेंसेक्स 372 अंक गिरा, निफ्टी 115 अंक फिसला (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 1.82 प्रतिशत गिरकर 20,125.05 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,578.45 अंक का उच्च और 20,090.18 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.86 प्रतिशत गिरकर 6,062.65 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,200.60 अंक का उच्च और 6,050.35 अंक का निचला स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.84 अंक गिरकर 8,311.66 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 78.83 अंक गिरकर 10,609.61 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (-3.25 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-3.01 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (-2.00 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, धातु, तेल एवं गैस, एफएमसीजी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं और हेल्थकेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications