राष्ट्रमंडल खेल: 'आस्ट्रेलियाई एथलीटों की अभद्रता की बातें निराधार'

एक भारतीय अखबार में छपी खबर के संदर्भ में नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, "यह खबर पूरी तरह गलत है। सारी बातें मनगढ़ंत हैं और इसमें आस्टेलियाई एथलीटों को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस खबर ने एक अच्छे अखबार की गुणवत्ता को धूमिल किया है।"

इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि 12 अक्टूबर को भारत से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हारने के बाद कुछ एथलीटों ने खेल गांव में बने आवासीय परिसर में तोड़फोड़ की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था, "आस्ट्रेलिया एथलीटों ने साचिन तेंदुलकर के खिलाफ नारेबाजी भी की जो भारतीय जीत के सबसे बड़े सूत्रधार थे।"

आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा, "खेल गांव में पदकों के जीतने की खुशी मनाई गई थी। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इस दौरान एक वाशिंग मशीन को नुकसान पहुंचाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसने किया। यह भी नहीं पता चला है कि यह सब जानबूझकर किया गया था या फिर दुर्घटनावश हो गया।"

उच्चायोग ने कहा, "यह कहना कि आस्ट्रेलियाइ क्रिकेट टीम की हार की प्रतिक्रिया में कुछ हुआ तो यह पूरी तरह निराधार है। आस्ट्रेलियाई एथलीटों ने सचिन के बारे में भी कुछ नहीं कहा। सचिन को आस्ट्रेलिया में बहुत आदर और प्यार की नजर से देखा जाता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+