सुजलॉन को 168 मेगावॉट विद्युत उत्पादन के ठेके मिले
कम्पनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक तुलसी आर. तांती ने कहा, "भारत में हमारा व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और आतंरिक क्षमता निर्मित करने वाले ग्राहक इस उद्योग की मजबूत नींव रख रहे हैं।"
कम्पनी को सबसे बड़ा 33 मेगावॉट का ठेका गुजरात फर्टीलाइजर एण्ड केमिकल्स (जीएसएफसी) से मिला है। जीएसएफसी ने कम्पनी को चौथी बार ठेका दिया है। कम्पनी जीएसएफसी के लिए 77 मेगावॉट विद्युत उत्पादन के काम को पूरा कर रही है।
कम्पनी को केएसके एनर्जी वेंचर की सहयोगी कम्पनी साई रीजेंसी पावर की ओर से 18.9 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का दूसरा बड़ा ठेका मिला है। कोलकता स्थित नरवेहराम विश्राम से कम्पनी को राजस्थान के जैसलमेर में 15 मेगवॉट विद्युत उत्पादन का ठेका मिला।
गुजरात फ्रेंड समूह ने कम्पनी को 12.6 मेगावॉट विद्युत उत्पादा का ठेका दिया। गुजरात विद्युत निगम ने भी कम्पनी को 6 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का ठेका दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications