राजस्थान में सड़क हादसा, 2 स्कूली छात्रों सहित 3 की मौत
पुलिस के अनुसार जयपुर के करणीविहार इलाके में शुक्रवार को एक ट्रक से कुचलकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब करणीविहार निवासी विनोद कुमार कुमावत (18) तथा रजनी विहार निवासी रवि चौधरी (19) शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक एक्सप्रेस हाइवे की उंचाई पर चढ़ रहे ट्रक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आ गया, जिससे ट्रक के पिछे चल रहे दोनों छात्रों को संभलने का मौका नहीं मिला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र यहां के स्वीट सेंट रोज स्कूल में 12वीं के छात्र थे। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
उधर, एक अन्य हादसे में उदयपुर जिले में उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर गुरुवार देर रात सड़क पार करते समय भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications