कनाडाई मीडिया ने भारत की आलोचना की

टोरंटो, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्यता के लिए कनाडा का समर्थन न करने पर गुरुवार को भारत की कड़ी आलोचना की गई।

इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए हुए चुनाव में पुर्तगाल का समर्थन करने पर कनाडा के मीडिया ने भारत को आड़े हाथों लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत ने पुर्तगाल का समर्थन किया था जबकि कनाडा ने नए देशों को स्थाई सदस्य बनाए जाने का विरोध किया था।

इसके अलावा कनाडा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में क्षेत्रीय आधार पर कुछ और देशों की अस्थाई सदस्यता चाहता है। चीन और संयुक्त अरब अमीरात ने भी स्थाई सदस्यता के लिए पुर्तगाल का समर्थन किया था।

कनाडा सरकार ने हालांकि इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह मामले को लेकर कनाडा ने अलग-थलग पड़े भारत का समर्थन किया था और जून में इससे जुड़े एक सौदे पर हस्ताक्षर भी किए थे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समर्थन न करने पर कनाडाई मीडिया ने भारत की भारी खिंचाई की है।

समाचार पत्र 'ग्लोब एण्ड मीडिया' ने एक लेख में कहा है कि, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए समर्थन करने को लेकर जब दोस्ती निभाने की बारी आई तो भारत वहां से नदारद था।"

लेख में कहा गया है कि, "नजदीक से जानने वालों का कहना है कि आम सभा में अस्थाई सदस्यता के लिए भारत ने कनाडा के बजाय पुर्तगाल का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कनाडा-भारत संबंधों को सुधारने के लिए कई बड़े राजनीतिक समझौते किए हैं। इस उदाहरण से संबंधों में सुधार के प्रयास को कम से कम धक्का तो लगेगा ही है।"

समाचार पत्र का कहना है कि भारत द्वारा समर्थन किए जाने को लेकर पूरा विश्वास था क्योंकि भारतीय प्रवासियों को यह दूसरा पसंदीदा देश है।

लेख में कहा गया है कि, "हार्पर पिछले साल नवम्बर में भारत की यात्रा पर गए थे और दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौते को लेकर हस्ताक्षर किए थे। सत्ताधारी पार्टी ने राष्ट्रमंडल सदस्य देश के रूप में भारत को मित्र के रूप एक नई पहचान दी थी। साथ ही उभरते हुए नए बाजार के तौर पर अपने उत्पादन के लिए नया क्षेत्र चुना था। फिर भी भारत ने पुर्तगाल का समर्थन किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+