हावड़ा और नांगल के बीच 'सुपरफास्ट' रेलगाड़ी
शिमला के स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "नांगल से शनिवार सुबह आठ बजे इस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन चलेगी।"
उन्होंने बताया कि यह रेलगाड़ी नांगल से प्रत्येक शनिवार सुबह आठ बजे चलेगी जबकि हावड़ा से इसे प्रत्येक गुरुवार की सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रवाना किया जाएगा। आने वाले महीनों में इस सेवा का विस्तार हिमाचल प्रदेश तक किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया, "इस रेलगाड़ी से बिलासपुर, हमीरपुर और हिमाचल के कांगड़ा जिले के यात्रियों को सुविधा होगी। कुछ महीनों में इस रेलगाड़ी का विस्तार ऊना जिले के अम्ब स्टेशन तक किया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि 15 डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की यात्रा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications