राष्ट्रमंडल खेल : पदक विजेताओं को सम्मानित करेगा झारखण्ड
रांची, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखण्ड सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई।
राज्य के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुदेश महतो ने पत्रकारों को बताया, "19वें राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।"
राज्य के खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को क्रमश: 10, पांच और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उधर, झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका कुमारी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। दीपिका के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं जबकि उनकी मां नर्स हैं।
दीपिका के अलावा पदक जीतने वालों में राहुल बनर्जी (स्वर्ण), झानू हंसदा (कांस्य) और जयंत तालुकदार (कांस्य) शामिल हैं। राज्य का पर्यटन विभाग दीपिका कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की सोच रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications