उप्र में 2 बेटियों सहित 4 की हत्या
पुलिस के मुताबिक लहिया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राजू ने पत्नी कांति, दो बेटियों शिल्पी और शिम्मो व कुछ दिन पहले घर आई साली शांति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।। पड़ोसियों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजू फिलहाल फरार है।
खुटार थाना-प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है। घटना की छानबीन करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजू की अक्सर शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। गुरुवार रात को भी इसी बात को लेकर उसकी उसकी पत्नी से जमकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने देर रात घटना को अंजाम दिया।
गौतम ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद राजू मौके से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications