अभद्र व्यवहार करने वाले एथलीट को वापस भेजा गया
आस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैरी क्रासव्हाइट ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को हुए इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
स्थानीय समाचार पत्र 'द संडे मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक व्हाइट ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल की सामाप्ति पर गुरुवार रात को हुई इस घटना से काफी निराशा पहुंची है।
व्हाइट ने संवाददाताओं को बताया, "हम नहीं जानते कि यह किसने किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले को देख रही है और इसकी जांच करेगी।"
व्हाइट ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक अन्य आस्ट्रेलियाई एथलीट को कुछ दिनों पहले ही अभद्र व्यवहार के कारण आस्ट्रेलिया वापस भेजा गया था लेकिन उन्होंने एथलीट के नाम का खुलासा नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications