'बिहार में विकास पर राहुल को बोलने का हक नहीं'
चुनाव प्रचार में जाने से पहले पटना हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल को बिहार में पिछले 20 वर्षो के विकास के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन 20 सालों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 15 वर्ष के शासनकाल में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार रही है। प्रसाद ने कहा कि आज राहुल बिहार में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, जबकि राजद के शासनकाल में ही यहां चारा और अलकतरा घोटाला हुआ। उस दौरान ही राज्य में विनाश हुआ। इस विषय में भी राहुल को जवाब देना चाहिए।
प्रसाद ने केंद्र सरकार पर विकास में साथ नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए पैसा नहीं दिया गया। बिजली तापघरों के लिए कोल लिंकेज की व्यवस्था नहीं की गई।
गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में विकास कार्य न करने और नीतीश सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications