दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने सैन्य अभ्यास शुरू किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिण कोरिया के एफ-14के और अमेरिका के एफ-16 सहित करीब 50 लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर स्थित हवाई क्षेत्र में 'मैक्स थंडर' नाम के इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
दक्षिण कोरिया की वायु सेना के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में उत्तर कोरिया के संभावित उकसावे पर उसे हराने के लिए एक काल्पनिक हवाई युद्ध लड़ा गया।
मार्च में दक्षिण कोरिया का एक पोत डूबने में उत्तर कोरिया का हाथ होने के आरोप के बाद से अमेरिका और दक्षिण कोरिया कई बार संयुक्त अभ्यास कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यजू सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications