भारत, वियतनाम की सैन्य प्रशिक्षण की योजना

रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी की हेनोई में वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन तान डूंग और उनके समकक्ष जनरल फूंग क्वोंग थान के साथ हुई बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने कहा, "भारत सामान्य सेवाओं की क्षमताओं खासकर वियतनाम की नौसेना को उन्नत बनाने के लिए मदद देगा।"

एंटनी ने वियतनामी नेतृत्व को सैन्य क्षमता बढ़ाने और ठिकानों की मरम्मत और रखरखाव में मदद को लेकर आश्वासन दिया।

कर ने कहा, "दोनों देशों की सेना सूचना प्रौद्योगिकी और वियतनामी सेना के जवानों को अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं पहाड़ और वन क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी।

कर ने कहा, "एंटनी ने संयुक्त राष्ट्र के शांति बल में वियतनामी सेना के सहयोग करने का भी प्रस्ताव रखा।"

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मसलों को लेकर भी बातचीत हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+