IIM को सरकार की अनुमति मिली , खोल सकेगा विदेशी शाखाएं
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एचआरडी मंत्री कपिल सिब्बल के साथ आईआईएम के निदेशकों एवं अध्यक्षों की हुई बैठक में संस्थानों के बोर्डो को भारत और विदेश में अपनी नई शाखाएं खोलने के पूर्ण अधिकार दिए गए। अधिकारी ने बताया, "अधिकारों के तहत बोर्डो को स्वीकृत नियमों के तहत पद के सृजन, प्रबंधन के नियमों में संशोधन करने की स्वतंत्रता के साथ अन्य प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों में निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई है।"
हालांकि, आईआईएम बोर्डो के सदस्यों की संख्या घटाकर 14 कर दी गई है। अधिकारी ने बताया, "आईआईएम के निदेशक की नियुक्ति के लिए संचालन मंडल सरकार के पास तीन नाम भेजेगी। इसके बाद सरकार किसी एक नाम पर अपनी स्वीकृति देगी।" बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि संस्थान अपने निदेशक और संकाय कर्मियों के वेतन में वृद्धि अपने द्वारा अर्जित कोष से करने के लिए स्वतंत्र होंगे।













Click it and Unblock the Notifications