राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : बिखरा बॉलीवुड का रंग
कैलाश खेर अपने प्रसिद्ध गीत 'अल्ला के बंदे' से शुरुआत की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक-नर्तकियां उनके गीत की धुन पर थिरके।
गायक सुखविंदर, इला अरुण, शुभा मुद्गल, उषा उत्थुप और राघव सच्चर ने अपने प्रसिद्ध गीतों की झलक पेश की। फिर हिंदी फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'इश्किया' के गीतों ने सबको झुमाया।
समारोह में बॉलीवुड गायक शान का स्वर भी गूंजा। इसके अलावा प्रसिद्ध सूफी गायिका जिला खान के साथ शिवमणि ने भी अपने सुरों के जादू बिखेरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications