उप्र में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 2 की मौत

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को हिंसा की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में देर शाम संवाददातओं को बताया कि दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटनाओं में फिरोजाबाद में एक 35 वर्षीय महिला और मुजफ्फरनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

सीतापुर, हरदोई, इलाहाबाद, बलिया, बागपत, बस्ती, कन्नौज, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, अमेठी, वाराणसी, चंदौली, फतेहगढ़, अलीगढ़, चंदौली, जौनपुर और औरैया जिलों में हिंसक झ्झड़प की घटनाओं में करीब 20 लोग घायल हुए। जौनपुर में भीड़ ने एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन में आग लगी दी।

बृजलाल ने कहा कि जे.पी. नगर में एक उपनिरीक्षक न केवल पिस्टल लेकर अपने भाई के चुनाव क्षेत्र में पहुंच गया बल्कि वहां उसने विरोधियों को भयभीत करने के लिए हवा में गोलियां भी चलाईं।

उन्होंने कहा कि आरोपी उपनिरीक्षक को निलम्बित कर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर तक चार चरणों में पंचायत चुनाव होना है। करीब ढाई करोड़ मतदाताओं ने गुरुवार को 3.22 लाख प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+