रेलवे के खिलाड़ियों की झोली में 13 स्वर्ण पदक

मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक बनर्जी ने राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रेलवे के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने पदक जीतने वाले 23 खिलाड़ियों को 'विशेष मंत्री पुरस्कार' देने की घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि रेलवे के खिलाड़ियों ने कुल 23 पदक हासिल किए, जिनमें 13 स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 101 पदक जीते, जिनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।

विशेष मंत्री पुरस्कारों के तहत प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 10 लाख रुपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को छह लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। ये पुरस्कार रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) द्वारा प्रदत्त पुरस्कारों के अतिरिक्त दिए जाएंगे।

आरएसपीबी ने स्वर्ण पदक के लिए पांच लाख रुपये, रजत के लिए तीन लाख रुपये और कांस्य के लिए दो लाख के पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+